तुम दूर हो गये हो तो,
किस बात का है गम
लगता नहीं है मुझको
तुम दूर हो सनम..
बैठी हूँ आज मैं,
उसी वक्त के पनाह में
जहाँ ले रहे थे दो दिल
बस एक ही कसम..
बेशक बध गये है हम,
मजबूरियों की डोर से
पर जानती हूँ मैं भी
प्यार के करम..
लगा ले जमाना जितना,
मन हो उतने पहरे
पर है जनाब प्रेम ये
तोड़ देगा सब भरम..
