मन हर क्षण जो बुनता रहता है
अब वो ख्वाब तुम्हीं तो हो
अविश्वास भरे इस जग में
मन का विश्वास तुम्हीं तो हो

हृदय में तुमको रखकर
भूल गये है शायद खुद को
मुझको अब ऐसा लगता है
जीवन उद्देश्य तुम्हीं तो हो

क्या देखूं और क्या मैं छोड़ू
हर जगह रूप तुम्हारा है
सुबह शाम जिसे जपती हूं
वो ईश भजन तुम्हीं तो हो

इस जग से उस जग तक
बस अब साथ तुम्हारा हो
मुझको तो ऐसा लगता है
मन के मीत तुम्हीं तो हो