वसंत ने चुना पीला रंग
सावन ने हरा
लेकिन फाल्गुन तुम?
क्या तुमने कोई ख्वाहिश नहीं की होगी
या फिर की होगी
क्या हुआ होगा?
कैसे रही होगी तुम्हारी नियती
समझ से परे है ये रहस्य खैर..
अब उसी बेरंग फाल्गुन के हिस्से में है बहुत से रंग
तुम भी सोचो मेरे मन!
नियति भी वही
फाल्गुन भी वही
जिसने तुम्हें लिया है अपने अस्तित्व में
तो तुम बेरंग कैसे हो सकते हो?
~ प्रज्ञा शुक्ला
