उसने अपने प्रेम को जाहिर करने के लिए

कभी नही दिया गुलाब का फूल

उसने दिया मोर का पंख,

जो रखता है महफूज़ मुझे

हर बुरी बलाओं से

जो है सकारात्मकता का प्रतीक

और सबसे बड़ी बात

सामाजिक कड़वाहटों के बावजूद

संजोये हुए है हमारे रिश्ते के अस्तित्व

प्रेम को।