प्यारी लड़कियों! 

प्रेम के अथाह सागर से भी गहरा तुम्हारा हृदय, 

जिसकी प्राथमिकता हमेशा प्रेम ही रहा है। 


बेशक तुम देना इसे प्राथमिकता, 

परन्तु इस प्रेम से परिपूर्ण हृदय के 

बागडोर की मालकिन हमेशा तुम ही रहना 

ये हक सिर्फ तुम्हारा है। 


एक बात हमेशा याद रखना, 

"शर्तो पर किया गया प्रेम कभी प्रेम नही होता" 

और हाँ सिर्फ आज का दिन ही तुम्हारा नही, 

हर दिन तुम्हारा है।