सुनो महबूब लड़के!
शायद हम नहीं कह पायेगें
एक दूसरे को एक दूसरे से कभी
पर हम कहेगें एक दूजे को
उन्हीं फूलों से
जो हमारे घर आँगन को ही नहीं
बल्कि हमारी आत्मा को भी महकाते है..
कहेगें उसी पृथ्वी-आकाश से
जो दूर होते हुए भी
सदा रहे एक दूसरे के पास..
हम कहेगें न
अपनी उन्हीं अनुभूतियों से
जिसकी वजह से बार -बार
हर बार हम रह जाते है एक दूसरे में..
