एक अजनबी मेरे शहर में, 

कोई ऐसा आया है

पुरानी सी कोई पहचान

मुझसे लेकर आया है.. 


भरी महफ़िल में भी मुझको, 

कोई ढूँढने आया है

अनदेखा होकर भी नैनों से

गुफ़्तगू करने जो आया है.. 


कोई अजनबी मेरे शहर में भी, 

ऐसा आया है

पुरानी सी कोई पहचान

मुझसे लेकर आया है..