रसोई तक ही रहना

जिनकी नियति बन चुकी थी

वो अंधेरों में भी

रोशनी बनकर चमक रहीं हैं।


समझते थे जो इनको

मात्र मन बहलाने का खिलौना

वो जीत का श्रृंगार कर

सुशोभित हो रहीं हैं।


जिनके अस्तित्व को

समझते थे कुछ नहीं

वो देश के अस्तित्व को

बचा रहीं हैं।


रोटी बनाने से लेकर

रोटी कमाने तक का सफर

बेटियाँ बखूबी निभा रहीं हैं।