थोड़ा सा उजाला,मिल जाए ।
डूबे को ,किनारा मिल जाए ।
हो जायेंगे , दुख दूर सभी ।
आशा का ,सहारा मिल जाए ।
पा लेंगे पुनः ,जो भी खोया ।
यदि धैर्य , ह्रदय से ,मिल जाए ।
पहुँचेगे, विजय की , चोटी पर ।
निश्चय यदि, मानव कर जाए ।
होगा पूरा, हर एक सपना ।
बशर्ते कि , उसे देखा जाए ।
छू पायेंगे , आकाश को भी ।
यदि कोशिश , डटकर की जाए ।
लौटेंगी पुनः , वो मुस्कानें ।
यदि दुख, अनदेखा हो जाए ।
थोड़ा सा, उजाला मिल जाए ।
डूबे को, किनारा मिल जाए ।
Pragati Dutt

