आया रक्षाबंधन आया ।
भर-भर कर, ये खुशियां लाया ।
भाई बहनों का ,होगा मिलन ।
सबसे प्यारा, ये बंधन ।
भाई होते, बहुत ही ख़ास ।
बहनें सदा ,इनका देतीं साथ ।
ये एक ,ऐसा है त्यौहार ।
करता जो ,प्यार की बौछार ।
बहनें करतीं, भाई के लिए दुआएं ।
हर लेती उसकी , सारी बलाएं ।
याद दिलाता, बचपन का प्यार ।
अद्भुत है ,राखी का त्यौहार ।
ये होती एक ,कच्ची डोर ।
पर ना टूटती,
लगाओ कितना भी जोर ।
बहनों का, सदा रखते मान ।
राखी पर इनकी , अलग ही शान ।
अपनी तो बस, यही दुआ है यार ।
ये ही भाई , पाऊं हर बार । ♥️♥️??