बचपन वाली वो गौरैया ! कहां गई , अपनी गौरैया ? बचपन वाली , वो गौरैया । चीं -चीं करती , आती थी जो । सुबह हमें, जगाती थी जो । नया सवेरा ,लाती थी जो । दादी के, हाथों से दाना , चुगकर फुर्र , उड़ जाती थी जो । वो अपनी , प्यारी गौरैया । अपनी धुन में, गाती गौरया । नये कलरव नित, सुनाती गौरैया । कितना अच्छा , था वो जीवन । चहकता था जब , गौरैया संग ये मन । खुशियां भर लाती, थी गौरैया । वो अपनी, प्यारी गौरैया ! हर बचपन की , साथी गौरैया !

