शरद पूर्णिमा - शीर्षक
आज चंद्र की, छटा निराली ।
रात ना रही अब, उसकी काली ।
चमक उठा ,सारा आकाश ।
बिखरा जो अब , पूर्ण प्रकाश ।
दूर हुई ,आकाश की कालिमा ।
लो आ गई ,शरद पूर्णिमा ।
पूर्ण हुई चंद्र की ,सोलह कलाएं ।
बहने लगीं अब, सर्द हवाएं ।
धरती आकाश का , हुआ मिलन ।
कितना अनोखा ,यह संगम !
रात्रि के पथ पर आज,
चंद्र ने कर दिया उजाला ।
इनका रिश्ता ,अटूट रिश्ता ।
प्रेम इनका , सबसे न्यारा ।
बनेगी प्रसाद में,
खीर पंचमेवा युक्त ।
इसे ग्रहण कर,
भक्त होंगे पाप मुक्त ।
आज प्रसन्न होंगी,
लक्ष्मी माता ।
पूर्ण करेंगी, भक्तों की आशा ।
