सब अंधकार, मिट जायेगा ।
यदि तू मिटाना चाहेगा ।
संसार मुस्कुराएगा ,
यदि तू मुस्कुराएगा ।
खुशी ही खुशी पायेगा ,
यदि तू पाना चाहेगा ।
हर मोड़ बदल जाएगा ,
यदि तू बदलना चाहेगा ।
अच्छा ही सब हो जाएगा ,
गर तू अच्छा हो जाएगा ।
बस प्रेम ही तू पाएगा ,
यदि प्रेम तू लुटाएगा ।
जीवन ये चमक जाएगा ,
यदि तू इसे चमकाएगा ।
तू साथ सबका पाएगा ,
यदि साथ तू निभायेगा ।
सब अंधकार मिट जाएगा ,
यदि तू मिटाना चाहेगा ।

श्रीमती प्रगति दत्त
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश