क़दम क़दम पर, रात मिलेगी ।
सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी ।
जब- जब, छायेगा अंधियारा ।
ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी ।
क़दम -कदम पर , दीप जलाकर ।
खोई राह , पकड़नी होगी ।
भुला कर घातों व , प्रतिघातों को ।
ज़िन्दगी बसर ये , करनी होगी ।
क़दम - क़दम पर , रात मिलेगी ।
सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी ।
श्रीमती प्रगति दत्त

