रात के रास्ते में ,
चांद कर , देता उजाला ।
रात हो , कितनी भी गहरी ।
हो अंधेरा , कितना भी काला ।
चांद ने , ख़ुद आकर हमेशा ।
रात में , भर दिया उजाला ।
इनका रिश्ता , अटूट गहरा ।
प्रेम इनका , सबसे न्यारा ।
श्रीमती प्रगति दत्त

