नव-वर्ष २०२५
लो आ गया,
पुनः नव वर्ष ।
लेकर पुनः
नव -नव ,हर्ष ।
खट्टी मीठी,
यादें देकर ।
व्यतीत हुआ,
एक और वर्ष ।
यह नया वर्ष,
मंगलमय हो !
केवल यही,
प्रार्थना है ईश्वर !
भर देना सुख से ,
सबके घर !
सबकी पीड़ा,
इस वर्ष तू हर !
छूटे ना,
सच्चाई की डगर ।
बस इतनी हिम्मत,
देना ईश्वर !
नई आस विश्वास लिए ,
आया हो प्रभु !
यह नया वर्ष ।

