नहीं ऐसा नहीं है।
सब कुछ ये,
पैसा नहीं है ।
हैं पैसे से भी ,
ज़रूरी चीज़े ।
जो कि तुमको,
पता नहीं हैं ।
साफ़ दिल भी ,
होना ज़रूरी ।
जो पैसे वालों का,
होता नहीं है ।
सबसे पहले है ,
इंसान होना ।
धनवान होना इतना,
ज़रूरी नहीं है ।
जहां बसते हैं ,
सच्चे इंसान ।
समझो कि ख़ुदा ,
बसता वहीं है ।
बेदाग है अगर ,
क़िरदार तुम्हारा ।
तुमसे बेहतर फ़िर,
कोई नहीं है ।
नहीं ऐसा नहीं है ,
सब कुछ ये,
पैसा नहीं है ।☝️

प्रगति दत्त ????