लेकिन ये,दिल ना माना ।
सारा सच , इसने जाना ।
फ़िर भी ये, दिल ना माना ।
जिन्होंने दिया, इसे धोखा ।
उनको ना, किया बेगाना ।
समझा उनको , भी अपना ।
खोला हर ,राज़ पुराना ।
स्वार्थी हैं , अधिकतर रिश्ते ।
यह भी ये, दिल माना ।
कितना भी, इसे सिखलाया ।
पर ना , सीखा ठुकराना ।
चाहा तो, बहुत मनवाना ।
लेकिन ये, दिल ना माना ।
जिनके थे, दोहरे चेहरे ।
उनको भी, पड़ा अपनाना ।
क्यूंकि दिल तो, फ़िर दिल था ।
ये मेरी, एक ना माना ।

