आओ लम्हे चुराकर लाते हैं ।
उन्हें खुशियों से , सजाते हैं ।
चलो दिल को , बहलाते हैं ।
तनावों को , भगाते हैं ।
दुखों को , भूल जाते हैं ।
चलो फ़िर , मुस्कुराते हैं ।
गीत नये , गुनगुनाते हैं ।
उलझनें भूल , जाते हैं ।
चलो सुकून , पाते हैं ‌ ।
प्यार फ़िर , ढूंढ लाते हैं ।
आओ ! लम्हे,
चुरा कर लाते हैं ।