जितना ज़रूरी, उतना बोलो ।
सोच समझ कर, मुंह को खोलो ।
जिन शब्दों से ,दिल ना टूटे ।
कहीं कोई अपना ना रूठे ।
बस तुम ऐसी, वाणी बोलो ।
शब्दों से ही ,बात बनेगी ।
सुखमय ज़िन्दगी, तभी चलेगी ।
भाषा पर रखो ,तुम नियंत्रण ।
क्रोध को ना दो ,तुम आमंत्रण ।
शब्दों पर यदि , दोगे ध्यान ।
जीवन होगा ,बड़ा आसान ।
जितना ज़रूरी, उतना बोलो ।
सोच समझकर, मुंह तुम खोलो ।