घोंसला उम्मीदों का
बनाए रखना ।
कुछ भी हो ,
हौंसला जगाए रखना ।
कोई कितना भी,
नीचे गिर जाए ।
तुम किरदार को,
ऊंचा उठाए रखना ।
आएं कितनी भी,
मुश्किलें भले ही ।
आशा का दीप,
जलाए रखना ।
शत्रु ख़ुद ख़ाक में ,
मिल जाएंगे ।
तुम बस धैर्य ,
बनाए रखना ।
मिलेगा सबको ,
कर्मफल एक दिन ।
तुम अपने कर्म,
संभाले रखना ।
प्रगति दत्त ????

