फ़िलहाल तो कुछ नहीं,
पर एक दिन ,सब होगा ।
हर तरफ ,खुशी होगी ।
शोक ,विलुप्त होगा ।
दूर होंगी , चिंताएं ।
शान्त ,ये मन होगा ।
मिट ,जायेंगे संताप ।
सुखद ,जीवन होगा ।
खत्म होंगी , नफ़रतें सब ।
प्रेम ही ,बस होगा ।
भागेंगी निराशाएं,
आशा का आगमन होगा ।
राहों में , कांटे नहीं ।
फूलों का , चमन होगा ।
बिखरेंगी मुस्कानें ।
हर्षित ,मन होगा ।
फ़िलहाल ,तो कुछ नहीं ।
पर एक दिन ,सब होगा ।