दरिंदों के गले में फंदा - शीर्षक

देश तो आज़ाद हुआ मगर ,
आज़ाद ना हुईं बेटीयां ।
हर रोज़ सुबह अखबारों में ,
बन जातीं ख़बर, ये बेटीयां ।
आज भी गन्दे विचारों से ,
कुछ लोग कहां आज़ाद हुए ?
इस तुच्छ मानसिकता से ही ,
आये दिन बलात्कार हुए ।
भला कौन रोकेगा ,
इन दरिंदों का अत्याचार ?
कब तक होती रहेंगी ,
मासूम बच्चीयां इनका शिकार ?
हम होंगे पूर्ण आज़ाद जब ,
कोई अपराध नहीं होगा ।
बेटीयां खुल कर निकलेंगी ,
और कोई शिकार नहीं होगा ।
राहों पर चलती स्त्री के,
चेहरे पर तेज़ाब नहीं होगा ।
हां बस यही होगी,
अपनी बेटीयों की ,
सही मायनों में आज़ादी ।
आओ हम सब,
मिलकर आवाज़ उठाएं ।
अपनी मासूम बच्चीयों की ,
अस्मिता को बचाएं ।
हर दरिंदे को ,
फांसी के फंदे तक पहुंचाएं ।

श्रीमती प्रगति दत्त