चुप रहना भी, ठीक नहीं ।
दिल को भरना, भी ठीक नहीं ।
इतना सहना, भी ठीक नहीं ।
चुभने वाली , इन बातों को ।
दिल में रखना, भी ठीक नहीं ।
कुछ ना कहना, भी ठीक नहीं ।
हर दुःख सहना ,भी ठीक नहीं ।
जीवन में मिले, इन दर्दों को ।
छुप छुप सहना , भी ठीक नहीं ।
चुप रहना, भी ठीक नहीं ।

