मां शारदे ! वरदान दो ।

अज्ञानता से तार दो ।

दूर मन से अंधकार हो ।

दूर सबका अहंकार हो ।

शुद्ध मन हों, शुद्ध तन हों ।

चरित्र भी संवार दो ।

वर दो वीणा वादिनि वर दो ।

हे हंसवाहिनी ! हे वरदायिनी !

सद्बुद्धि देकर तार दो ।

मां एक उज्जवल संसार दो ।

मां मेरी कविताओं में तुम ।

वीणा की झंकार दो ।

करते मां हम आपका वंदन ।

दूर करो कष्टों के बंधन ।

मां शारदे सुमति दो ।

वरदायिनी सुमति दो । ????????

प्रगति दत्त