अपने दुःख में, डूब ना जाना ।
तैर के, हर दुख पार लगाना ।
छायेगा ,जब जब अंधियारा ।
आशा के , तुम दीप जलाना ।
प्रेम विलुप्त जो , हुआ जीवन से।
उसको पुनः , तुम वापस लाना ।
अपने दुख में , डूब ना जाना ।
तुमसे ही तो , है ये ज़माना ।
हे नारी ! बिल्कुल , ना घबराना ।
कह दो कि तुम रहीं अबला ना ।
छोड़ दिया ,नर से डर जाना ।
सीख गईं ,आईना दिखाना ।
अपने निर्णय , ख़ुद ले पाना ।
सीख लिया है, तुमने कमाना ।
अतः अब अपने दुःख में ,
डूब ना जाना ।
श्रीमती प्रगति दत्त
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
