मन के भव्य आँगन में,
खिले स्मृतियों के अनगिनत फूल,
चली अभिलाषा की मदमस्त हवा,
लहराए उत्सुकता के नव पल्लव,
सुनाई दी मधुर ध्वनि,
डाल डाल के पंछी की,
घुली हौले हौले पलकों के सिरों से,
इस मन आँगन में दिव्य रौशनी भोर की,
और जागृत हुआ भौतिक अस्तित्व,
याथार्थ के दृष्टिकोण में,
लिए प्रतिबिम्ब अस्मिता के सत्व में,
सुन्दर छवि इस नील स्वप्न की |

प्रदीप्ति

#tulipbrook #hindi #स्वप्न #नील