ज्ञान का अर्जन एकांत में या सुसंगति में ही होता है | भीड़ के शोर में सिर्फ़ ऊर्जा का व्यर्थ व्यय होता है | जो ऊर्जा चेतना के उत्थान के लिए उपयोगी हो सकती थी, उसे हम प्रलाप और विवाद में क्षति कर देते है |
जब ज्ञान नहीं होगा, तो संवाद कहाँ स होगा?
विचार धारा का प्रवाह कैसे होगा?
ज्ञान धैर्य लाता है, एक तीव्र दृष्टिकोण, एक अनूठी निर्भीकता, जो अपने तर्क पर अडिग रहने की क्षमता देता है |
ये ज्ञान और विचाए धाराओं का भी सम्मान करता है, और शालीन भाव युक्त, उन्हें टटोलता है |
विवाद से किसीका लाभ नहीं होता, सिर्फ़ अज्ञानता पूर्ण अहम् को भ्रमित संतुष्टि प्राप्त होती है |
ये अहम् दुबारा विवाद की खुराक लेने के लिए व्याकुल रहता है, और अवसर ढूंढ़ता है, विवाद उपतन्न करने के |
ऐसे ही समाज हीनता के और बढ़ता चला जाता है, और ये विवाद युद्ध का रूप ले लेते हैं |
ऐसा युद्ध जो हर तरह की हानि पहुँचाता है, और उस हानि के ज़ख्म से उभरने के लिए एक अरसा गुज़र जाता है |
प्रगतिशील समाज की धरोहर ज्ञानी पुरुष हैँ, मगर इस धरोहर को स्थायी भाव में सामाजिक संतुलन रखने के लिए, ये अनिवार्य है कि वो ज्ञानी पुरुष का चयन करे, नाकि ढोंगी डींगे मारने वालों का |
लेकिन ये चयन कठिन है, क्यूँकि ज्ञानी पुरुष संगठित नहीं हैँ, और ढोंगियों का कारटेल प्रबल है - पैसे और शस्त्र के दम पर |
शास्त्र की प्रबलता को समझना दिशाहीन अज्ञानतापूर्ण समाज के लिए दूभर कार्य है |
प्रदीप्ति
Read more Earn more Learn more

