आकार - निराकार की ये क्रिया यूँही निरंतर चलती रहेगी,
अस्तित्व के मायने यूँही क्षण क्षण बदलते रहेंगे,
इतिहास और भविष्य के बीच का ये वर्तमान,
और इस वर्तमान में प्रत्यक्ष ये अस्तित्व,
ये ही पूर्ण सत्य नहीं,
ये केवल उस सत्य का एक अंश है |
चेतना की तीक्ष्णता ही इसको सही मायने में समझ सकती है |
प्रदीप्ति

