ज़िंदगी की इस डगर में,
संभल कर चलना भी जरूरी है ।
क्या पता, कब क्या होगा
हर एक कदम फुंक-फुंक कर रखना भी जरूरी है ।
अपना कौन, पराया कौन यहाँ, क्या पता
दुःख का जिंदगी में आना इसलिए भी जरूरी है ।
इस ख़ुद-ग़र्ज़ दुनिया में थोड़ा खुद के लिए
ख़ुद-ग़र्ज़ होना भी जरूरी है ।
खुशियाँ छोटी हों या बड़ी हों
हर एक से बाँटना भी जरूरी है ।
अक्सर उखड़ जाते हैं पेड़ तुफ़ानों में
घास सा झुक जाना ऐसे में भी जरूरी है ।
रो रहें है क्यु, ना बताना हो जब किसी को,
ऐसे मे, बरसात में भीग जाना भी जरूरी है ।
गुमशुदा अपनी राह मे, अकेला ही भटक रहा कहाँ तू,
सोचना कभी ठहर कर, जीने के लिए अपनो का साथ और प्यार भी जरूरी है ।
गलती किसी की भी हो गर निभाना हो साथ जिंदगी के सफर में,
तो माफ़ी माँगना और माफ़ करना भी जरूरी है ।।
