रिश्ता कोई भी हो, हर इक रिश्ते में एहसास है
राखी का बंधन, ये भाई-बहन के लिए बहुत ख़ास है।
खुश है कभी कोई, तो कभी कोई नाराज़ है
भाई-बहन इक दूसरे के सर का ताज़ हैं।
क्या ख्वाब, क्या हकीकत, बेशक यादों में भी सताते हैं
ज़िंदगी की डगर में भाई-बहन एक दूसरे का साथ निबाते हैं।
क्या होगा क्या ना होगा, कौन बता सकता है
बहन का ये रक्षा सूत्र, भाई की सारी बलाएँ टाल सकता है।
ये ऐसा सूत्र है जो कभी, छुट नहीं सकता है
ये ऐसा बंधन है जो कभी, टुट नहीं सकता है।
ये राखियाँ बहनो का विश्वास हैं
ये राखियाँ बहनों का, भाई को उनका आशीर्वाद हैं।
बचपन की यादों का, दिल का सुकून और प्यारा जज्बात है
ये रक्षा बंधन, भाई-बहन का पावन त्योहार है।
