गाथाएं इस धरती की, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ
भूल चुके है जो फर्ज, फर्ज वो आज, मैं याद दिलाता हूँ
गाथाएं इस धरती के, वीरों की, वीरों के शौर्य की सुनाता हूँ
गाथाएं इस धरती की, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ ।
युग बीते, बीते कई दौर यहाँ, हर दौर की अपनी कहानी है
हर युग का सवाल है ये, क्या है वीरता, वीरों की क्या कहानी है
जो अपने धर्म के लिए खड़ा हो, जो मातृभूमि के लिए लड़ा हो,
निष्काम कर्म करें, वीरता का जो अपनी खुद ना वर्णन करें, यही तो वीरों की पहचान है ।
दाँत खट्टे कर दुश्मनों के हर बार इस भुलक्कड़ दुनिया को भारत ने याद दिलाया है
गिनती भी अधूरी थी सबकी, देकर ज्ञान जीरो का भारत ने सबको गिनना सिखाया है
आसमान देखा जिसके परों के सहारे सबने, उस महान भारत की बात बताता हूँ
गाथाएं इस धरती की, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ ।
नजरें बदली, समय बदला, बदला देखने वालों का हर बार देखने का नज़ारा है
छल-कपट कर किया घायल, घायल शेर देख कर खुद को विजय थे समझ बैठे
कुछ कदम ही हटे थे पीछे कि खुद को जंगल का राजा ही थे मान बैठे
अंधकार आया था भारत माँ के जीवन में, सबने "प्रदीप" कर उस अंधेरे को दूर भगाया है ।
गाँव, गृहस्थी छोड़ कर, भारत माँ के लाडलों ने अपना-अपना शीश वतन पर वार दिया
आजादी के लिए इस वतन की, डटकर हर हालातों को जिन्होंने हरा दिया
होली खेल दुश्मनों के लहू से, खुद के सिरों पर तिरंगे का ताज सजा लिया
देह को वतन पर वार कर हर एक माँ के लाडले ने अमरत्व को पा लिया
उन भारत के वीरों की मैं बात बताता हूँ, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ ।
कइयों ने कर्ज चुका दिये, कइयों ने हैं फर्ज निभा दिये
लड़खड़ाए एक कदम भी नहीं, हैं सर वतन पे जिन्होंने वार दिये
जन्मे हैं कई वीर इस मातृभूमि में, उन वीरों को मैं शीश नवाता हूँ
भारत के उन वीरों की मैं बात बताता हूँ, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ ।
कठोर से कठोर तप किया है, तब जाकर इस धरा पर कोई वीर जिया है
पाठ मर्यादा का पुरुषोत्तम श्री राम ने, श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया है
इस धरा पर जन्मे कई वीर है, कई वीरों ने अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान दिया है
लहरे भी शांत हो गयी जिनकी वीरता के सामने हिमालय ने भी शीश झुका दिया है
भारत के उन वीरों की मैं बात बताता हूँ, आओ तुम्हें एक बात सुनाता हूँ ।
सिकंदर यूँ ही नहीं लोटा वापिस निराशा हाथ लिए, पोरस का वो साहस याद रखना
रखना याद फर्ज वतन की खातिर, भटको कभी राह से जो तो महाराणा प्रताप और चेतक याद रखना
याद रखना फर्ज इंसानियत का, मिले मौका जो कभी दान का तो सूर्य पुत्र कर्ण याद रखना
विजय मुफ़्त में नहीं मिलती, सच जीवन का, वक्त की हुंकार भी याद रखना
याद रखना वो भारत के महान व्यक्तित्व, उन वीरों को, छूना हो गर बुलंदियों को तो भारत का इतिहास याद रखना।।
*सबकी एक ही शान सबकी एक ही पहचान, भारत हमारा भारत महान! *
