सफ़र की धूप में ख़्वाबों को जलते देख आया हूँ,

मैं अपनी उम्र को अपनों पे ढलते देख आया हूँ।


ये दुनिया जिसे चमकता हुआ सूरज समझती है,

मैं उस जवानी को पैरों तले कुचलते देख आया हूँ।


कभी फ़ुर्सत मिले तो मेरे माथे की लकीरें पढ़ना,

मैं हाथ की लकीरों को बदलते देख आया हूँ।


सुकून की तलाश में निकले थे हम घर से मगर,

ज़िम्मेदारियों को हर एक मोड़ पर पलते देख आया हूँ।


लोग पूछते हैं कि इतना संजीदा क्यों है PK,

मैं कल के फूलों को आज मसलते देख आया हूँ।