आँख से तेरी जुदाई का शरारा हमने
सारी रातों को जला कर के गुज़ारा हमने
लौट कर फिर भी तू आया नहीं वादा कर के
यूँ तिरी याद का हर क़र्ज़ उतारा हमने
हम से पूछो कि मोहब्बत का सिला क्या होता
दिल का हर ज़ख्म हँसी बन के सँवारा हमने
ज़िंदगी नाम तिरे कर के ये जाना 'PK'
इक तबस्सुम पे तिरे सब कुछ ही वारा हमने
