"ज़माना 'भाव' से 'तर्कों' की चौखट आ गया है अब"
नहीं लिखता है ख़त कोई किसी क़ागज़ पे स्याही से
हमें मोबाइल पे उंगली चलाना आ गया है अब।
मोहब्बत ‘हाय’ से चलकर ठहरती ‘बाय’ के दर पर
ज़माना "भाव" से "तर्कों" की चौखट आ गया है अब।
वो जज़्बातों में खो जाना वो पहरों की मुलाकातें
कहानी में किताबों में सिमटकर आ गया है अब।
अधूरे ख़्वाब का बिस्मिल समूचे ख़्वाब का नग़्मा
कहीं पर खो गया ये सब नया युग आ गया है अब।
झरोखे का जरा सा पट खुला रखना तनिक तकना
गये वक़्तों की बातें हैं मोबाइल आ गया है अब।
--प्रदीप सेठ सलिल
बिस्मिल=आहत/घायल
