वीर सैनिक को समर्पित भावनामय गीत मेरा।
रात भर संघर्ष कर, करता अंधेरे को सवेरा।
रक्त को फूलों की भांति वो वतन पर भेंट करता,
देश की मिट्टी में लिखता भाग्य तेरा भाग्य मेरा।
फूल भी खिलते हैं तो पृथ्वी की ऊर्जा धन्य होती,
सरहदों पर सैनिकों ने शौर्य का अमृत बिखेरा।
धन्य है माँ भारती तेरे सुपूतों की लगन ये
हिम में, गर्मी की अगन में, शत्रु को घर में ही घेरा।
वीरता मन प्राण से वो, माँ का नित श्रंगार करता
है नमन उसको कि कोटि जन में उसका अंश ठहरा।
दो घड़ी भर सांस लेने की नहीं फ़ुर्सत है उसको,
वो कभी थकता नहीं सीमा पे निशदिन उसका पहरा।
-प्रदीप सेठ सलिल
