"पाँव में है बिवाई पायल भी"


अब चलो आदमी सा हो जाएँ

भूलकर आग इत्र बरसाएं,


वक्त की ज़ुल्फ़ लाख खम उसमें

प्यार से रफ़्ता रफ़्ता सुलझाएँ।


पाँव में है बिवाई पायल भी

रास्ता ख़ुद ही अपना बन जाएं।


तमतमाती है धूप फ़ाकों की

एक आँचल इधर तो लहराएँ,


है जो कांटों का उम्र से बंधन

फूल सा बनके इसमें गुंथ जाएँ।


-

प्रदीप सेठ सलिल