उसने पसीने को यहाँ दीपक बना दिया,

जुगनु तराशा और फिर सूरज बना दिया।


क्या हुआ तब्दील , पसीना तो वहीं है ,

लोगों ने किस हिसाब तमाशा बना दिया।


ये जश्न मुबारक ये नये साल की रौनक,

धुएँ में रौशनी का एक मंज़र बना दिया।


गिनती का हेर-फ़ेर उसे कुछ नया नहीं,

लोगों का शौंक ये, के कलैण्डर बना दिया।


"ज़र्रा" सही पर वो किए है चांद सर जनाब,

पुर्जे की कैफ़ियत है, 'मैं' को 'हम' बना दिया।


-प्रदीप सेठ सलिल


सर=जीतना (CONQUER)