'गालों पर आँसू देखता रहा'
कलियों के कोमल अधरों पर
ओस की चंद बूंदें आ बैठीं
किन्हीं नर्म गालों पर
संभवतः ख़्यालों पर,
न जाने क्यूं
उष्ण आँसू का आभास होने लगा,
किसी विचित्रता की अनभिज्ञता में मैं
स्वप्न संजोने लगा,
ओस के मिटने पर भी
गालों पर आंसू देखता रहा
सुधियाँ सहेजता रहा,
सुनो
तुम उधर कैसी हो।
--प्रदीप सेठ सलिल.
