'मेरा वतन मोहब्बतों के नाम हो गया'य


शहादत के जो आशिक हैं, नमन् उनको नमन् उनको

मिटे जो देश की ख़ातिर, नमन् उनको नमन् उनको,

लहू से सींचकर अपना वतन पावन है कर डाला

उन्हें श्रृद्धा समर्पित है, नमन् उनको नमन् उनको।


वीर सैनिक को समर्पित भावनामय गीत मेरा

सरहदों पर सैनिकों ने शौर्य का अमृत बिखेरा,

दो घड़ी भर सांस लेने की नहीं फ़ुर्सत है उनको,

हिम में, गर्मी की अगन में, शत्रु को घर में ही घेरा।


दुनिया की बस्तियों में अब ये आम हो गया

भारत का हर क़दम बड़ा पैगाम हो गया,

फ़ौलाद सा है जिस्म मगर दिल है फूल सा

मेरा वतन मोहब्बतों के नाम हो गया।


-प्रदीप सेठ सलिल