'प्रणय पुष्पों को सुकोमल बंधनों में बांध कर'
मोतिया जूड़े में गूंथा मन महक में बांधकर,
स्नेह का प्रतिबिंब नेह की खिड़कियों में बांधकर,
कल्पना पक्षी उड़े दो ओर से संवादवश,
विश्वास को कोमल सहज सुन्दर परों में बांधकर,
ह्रदय की वादी संभाले सहज सा सम्मान है,
प्रणय पुष्पों को सुकोमल बंधनों में बांधकर,
बरसात की बूंदों में कम्पन हो रहा सत्कार का,
नर्म रिश्तों को उमर के आसमाँ में बांधकर।
दूर से झंकृत है भावों की मधुरतम श्रृंखला,
मूक शब्दों की तरंगों में स्वरों को बांधकर।
---प्रदीप सेठ सलिल
