"पल्लवित होती रहें सब कल्पनाएँ "



हैं समर्पित आज तुमको भावनाएँ 

शुभकामनाएँ।


मिलन में होते नयन ये नम

स्नेह बन्धन का प्रथम-

यह क्रम।


हों तुम्हें अर्पित समय की वन्दनाएं

शुभकामनाएँ 

हैं समर्पित आज तुमको भावनाएँ 


सुबह की पहली किरण के पग

हैं तुम्हारे-

जो बनें व्यापक,


पल्लवित होती रहें सब कल्पनाएँ

भावनाएँ 

शुभकामनाएँ।


प्यार का नन्हा सा अंकुर

ध्वनिमय हों मूक नूपुर

क्षण-परिन्दे चहचहाएं,


भावनाएँ 

शुभकामनाएँ 

---प्रदीप सेठ “सलिल”