'बालकनी के कोने से'


तुम्हें देखकर

लगता है

तुम पढ़ नहीं रहीं

याद कर रही हो

बालकनी के कोने से

वह पल


जब कुछ स्पर्श रख दिया करता था मैं

तुम्हारी क़िताबों में,

खामोशी

तुम्हें तब भी अच्छी लगते थी,


आज यह कौन सा श्रृंगार

इस पार

किया है समय ने,

सुगंध की सी उम्र आ बैठी किनारे

तुम्हारे


और


मैं

ढूंढता रहा वह क्षण अपलक

उस युग के

तुम्हारे समीप

तुम्हें पढ़ता हुआ देखकर।


-प्रदीप सेठ सलिल