"किसने दीवाने खास को मजमा बना दिया

आईन की इबारतें नारों में ढाल कर."

×××


पत्ते वही दोहराए दरख्तों ने डाल पर

जंगल है सियासत का चलो देखभाल कर,


अरमान की भट्टी में न अंगार शेष हैं

हासिल नही कुछ भी बुझी आतिश उछाल कर,


सैलाब की लहरों का समझौता सुकून से

साहिल में तब्दीली न हो इतना ख्याल कर,


जंग-ए-सियासत में सभी घोड़े हैं एक से

चिलमन से तीर चल रहे संभल संभाल कर,


किसने दीवाने खास को मजमा बना दिया

आईन की इबारतें नारों में ढाल कर।

--प्रदीप सेठ सलिल