'कि तू एक चिड़िया है – कोमल'
ऐसा क्यों लगता है
मुझे
कि तू एक चिड़िया है - कोमल
आयु की नदी में खेलती सी,
और मैं एक वृक्ष
नदी के किनारे पर का ।
अपनी लम्बी फैली सी शाखाओं पर संभाले
तेरा नीड़।
ओ
ऐसा क्यों लगता है मुझे
कि तू एक चिड़िया है - कोमल
और मैं वृक्ष
तेरा नीड़ संभाले।
-प्रदीप सेठ सलिल
