'किसी के साथ चलने की सुुहानी याद आती है'
वो फ़ाकों से लिखी कोई कहानी याद आती है,
वो सीले घर में बचपन की वीरानी याद आती है।
किताबों के लिए कमबख़्त सखियों से जिरह करना
लौटाना फिर उन्हें एकदम पुरानी याद आती है।
के युनिवर्सिटी की दूर तक जाती हुई सड़कें
किसी के साथ चलने की सुहानी याद आती है।
किसी से राज़ की बातें कभी कुछ कर्ज़ की बातें,
जुनून ए जद्दोजहद की रवानी याद आती है।
किसी की सुर्ख आँखों से छलकते थे गरम आँसू,
परेशां, सोज़ में कोई पेशानी याद आती है।
वो कूड़ा बीनते बच्चे ओ उन पे तब्सिरा करना,
गज़ल ओ शेर में उनकी कहानी याद आती है
-प्रदीप सेठ सलिल
