'ज़िन्दगी ऐसे भी...........'


तेरे होने की वज़ह दिल में मुझे न मालूम

पर ये जानूं के कभी तुझसे मैं बावस्ता था।


मेरे सदके जो तुझे दिल में बैठा रखा है,

मैने ग़ैरों को भी इज्ज़त से नवाज़ा हरदम।


मेरे ख़्वाबों में कोई और भी आए कैसे,

तेरा कब्जा तेरा आँगन तेरा सरमाया है।


मैने झांका जो किसी खिड़की किसी चौखट से,

मुझको ख़्वाबों में बसी चिड़िया नज़र आयी है।


दिल को ये बात गंवारा भले कैसे होगी,

वो धड़कता भी रहे और न हो तू उसमे।

---प्रदीप सेठ सलिल.