"इस तरह ईश्क सियासत से किया है यारों"
फूल का रंग बहारों की दमक छीनी है
रोशनी दे के सोंच छीनी है,
इस तरह ईश्क़ सियासत ने किया है यारों
जैसे प्रियतम के छलावे ने खुशी छीनी है।
मैंने देखा है बादलों को उड़ाने भरते
किसकी साज़िश ने घटाओं की नमी छीनी है।
यूं तो दरिया में बहुत घूमते पाओगे भंवर,
अब तो मांझी ने किनारों की ज़मीं छीनी है।
है अजब बात कि सड़कों पे कैक्टस उगते
क्यों तरक्क़ी ने इंसानों की डगर छीनी है।
-प्रदीप सेठ सलिल
