"तेरा मौसम तेरी खुशबू तेरी ही पुरवाई "
ग़ुज़रे लम्हों के बागों में अंकुर बन आ जाऊँ
यादों की लहरों पर तेरी धड़कन तक आ जाऊँ,
तेरा मौसम तेरी ख़ुशबू तेरी ही पुरवाई
मुझे बुलाओ मैं ख़्वाबों के पथ पर चल आ जाऊँ।
.....
ख़्यालों ने शक्ल शब्द की ली ऐसा क्यों हुआ
धड़कन किसी की, दिल मेरा है, ऐसा क्यों हुआ,
ये बिखरे बिखरे पल यहाँ पे गीत बन गए
गीतों में तू है, तेरा नक़्श, ऐसा क्यों हुआ।
.....
ये प्यार का संसार भी क्या चीज़ है जनाब
संबंध की बारिश तपीश क्या चीज़ है जनाब,
घुटनों चली पीड़ा, चली बंधन की लतिकाएँ
दिल लेना दिल देना गजब क्या चीज़ है जनाब।
-प्रदीप सेठ सलिल
