?गर्मी की छुट्टी बढ़ जाए?


सुबह शाम हो ढींगा-मस्ती

गर्मी की छुट्टी बढ़ जाए,

जिज्ञासा उत्सुकता बचपन

धूमधड़ाका गति बन जाए।


सावन की बरसात नही तो

किसी ताल का जल बन जाए

बचपन की नटखट शैतानी

केवल मुस्काहट बन जाए।


मेहनत माथे पर रौनक व

रक्त पसीना फूल खिलाए,

स्लम बस्ती की सीली दुनिया

संसद-घर का स्वर जाए।


यदि मनुजता ग्रन्थ नही तो

केवल एक पृष्ठ बन जाए,

काले दर का दिया नही तो

केवल एक किरण बन जाए।


हाँ बचपन की ढेर शरारत

अद्भुत अन्वेषक बन जाए,

अन्तरिक्ष का काव्य नही तो

केवल एक छन्द बन ।


-प्रदीप सेठ “सलिल”